भागलपुर, अप्रैल 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल निर्माण की गति आस्था के सहारे तेजी से बढ़ने लगी है। पांच दिवसीय चंडी पाठ का गुरुवार को समापन हवन के साथ विधि-विधानपूर्वक हुआ। बताया गया कि कोढ़ा की बलि दी गई। पाया संख्या छह पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय चंडी पाठ विधि-विधानपूर्वक बनारस के पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया। हवन के साथ पूर्णाहुति हुई। मौके पर कंपनी के एमडी प्रवीण राठौर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, सेफ्टी इंचार्ज श्रीतम तिवारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...