भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के बगल में बन रहे समानांतर सेतु का काम इन दिनों तेजी से जारी है। समानांतर सेतु के निर्माण के दौरान कई समस्याएं सामने आ रही हैं। दरअसल, गंगानदी के बीच में स्थित नवनिर्मित समानांतर सेतु के तीन पिलर सीधे नहीं बन पाए हैं। आशंका है कि बाढ़ के दौरान नदी की तेज धारा के प्रेशर से तीनों पिलर एक तरफ झुक गए हैं। इनमें से एक पिलर को समतल करने के लिए कंक्रीट के कई भारी भरकर बोल्डर रखे गए हैं, जिससे पिलर धीरे-धीरे सीधा हो जाए। तीनों पिलर पानी की सतह से करीब 10 से 15 फीट ऊंचा बना है। झुके हुए तीनों पिलरों के पियर और कैंटिलीवर जैसे सब स्ट्रक्चर का निर्माण अबतक शुरू नहीं हो पाया है। इसके ऊपर का काम अभी बंद है। पुल के अन्य पिलरों को ऊंचा करने का काम जारी है। बता दें कि पिलरों के निर्माण में गड़ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.