बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव मंडावली में किसान इंटर कॉलेज के पास रविवार को निर्माणाधीन सड़क पर बजरी डालते समय अचानक प्रेशर टूटने से एक डंपर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि डंपर पलटने के दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन इसकी चपेट में आ गई, जिससे करीब दर्जनभर गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए।सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आपूर्ति बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं।फिलहाल, डंपर को हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का कार्य जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.