मेरठ, मई 2 -- सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे से भूनी रजवाहे होते हुए पथौली गांव तक बन रही सड़क का शनिवार को जिला पंचायत सदस्य व रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत की थी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का भी जिक्र किया गया था। जिसमें सड़क की परत हाथों से उखड़ती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनिकेत भारद्वाज ने अधिकारियों से गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा और लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों ने भी निर्माण सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। वहीं, संबंधित विभाग ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.