पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत/पूरनपुर। लोनिवि की ओर से असम हाईवे से परसादपुर गोशाला तक बनवाई जा रही निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। इसको लेकर लोगों ने एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में सड़क पर डाली जा रही सामग्री और कार्यप्रणाली को लेकर लापरवाही की बात कही गई है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब दो साल पहले भी इस सडक को बनाया गया था। जो मानकों पर खरी नहीं उतरी। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने बताया कि सडक का वीडियो मिला है। इसमें मनमानी साफ दिख रही है। जिलाधिकारी को इसमें ठेकेदार और संबंधित जेई के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए। जेई अजय सिंह ने बताया कि अभी काम चल रहा है। पत्थर अभी पडने शेष हैं। मानकों को ध्यान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.