निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
देवरिया, जून 13 -- लार (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के तिवारी टोला में निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में गिरने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की। लार उपनगर के तिवारी टोला में एक व्यक्ति द्वारा शौचालय बनवाने के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। ऊपर से ढक्कन नहीं लगाया गया है। बारिश के चलते वह गड्ढा इन दिनों पानी से भर गया है। तिवारी टोला के रहने वाले अजय राजभर का 10 वर्षीय बेटा अंश कुमार शुक्रवार की सुबह 10 बजे भोजन करने के बाद मोहल्ले में खेलने के लिए चला गया। शाम तक वह लौट कर नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू कर दिए। इस बीच किसी ने शौचालय के गड्ढे में अंश को गिरा देखा। इसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शौचालय के गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.