लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता औरंगाबाद खालसा क्षेत्र में बन रहे वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायतें सामने आई हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इस पूरे प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी से जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। 15वें वित्त आयोग के बजट से औरंगाबाद खालसा में कामकाजी महिलाओं के लिए एक भव्य हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है। पिछले कुछ समय से स्थानीय स्तर पर और संबंधित माध्यमों से महापौर कार्यालय को यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि निर्माण कार्य में बेहद निम्न स्तर (घटिया) सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने पत्र में स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.