निर्माणाधीन वाहिनी परिसर का निरीक्षण
नोएडा, जून 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने सोमवार को लुक्सर में निर्माणाधीन वाहिनी परिसर का निरीक्षण किया। कार्यों की कार्य प्रगति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने वाहिनी परिसर में फलदार और छायादार पौधे भी लगाए। पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप करने के निर्देश दिए। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कहा। नियमित निरीक्षण और निगरानी सुनिश्चित करने और कार्यों की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं, सैनिक सम्मेलन अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पीएसी को नवीन तकनीकों, आधुनिक संसाधनों और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित करने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.