निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबे बालक का शव कब्र से निकलवाया
बदायूं, मई 24 -- निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर जान गंवाने वाले सात वर्षीय बालक का शव जिला प्रशासन ने कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वाटरपार्क को सील कर दिया गया। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला का है। गांव निवासी ज़फर का पुत्र हसनैन (7 वर्ष) शुक्रवार 23 मई की दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूब गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बाद में मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो मौत के कारणों की पुष्टि और जांच के उद्देश्य से पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.