बदायूं, मई 24 -- यूपी के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां निर्माणाधीन वाटर पार्क में सात वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया। इसकी जानकरी जब डीएम को हुई तो शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया। डीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वाटरपार्क को सील कर दिया गया। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला का है। गांव निवासी ज़फर का पुत्र हसनैन (7 वर्ष) शुक्रवार 23 मई की दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूब गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बाद में मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो मौत के...