मऊ, मई 8 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित बाल निकेतन के पास निर्माणधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करके जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को मानक के अनुरुप कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की गहन मानिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश जारी किया। वहीं निर्माण कार्य के दौरान आमजन को आवागमन में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसको भी लेकर सख्त निर्देश जारी किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का गहन जायजा लिया। कार्यदायी संस्था और अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी हासिल किया। निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किया। ...