गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में एक ट्रक रेगुलेटर में पलट गया। ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह कानपुर से परचून का सामान लेकर ट्रक जीरो प्वाइंट कालेसर के रास्ते डोमिनगढ़ होते हुए साहबगंज जा रहा था। डोमिनगढ़ के पास सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ जाने पर ट्रक चालक उसे पास देने के लिए किनारे की ओर चला गया। इस दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा नाले के किनारे पहुंच गया, जिससे मिट्टी भसक गई और ट्रक पलट गया।ट्रक पलटते ही ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने घटना देख तुरंत मौके की ओर दौड़ लगाई और गड्ढे में कूदकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को सही-सलामत देखकर लोगों ने राहत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.