निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन बंद करने की मांग
चंदौली, जून 4 -- चंदौली। बलुआ, सैदपुर निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन रोकने के लिए बुधवार को व्यापारी एसपी आकाश पटेल से मिले। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में चहनियां, मारूफपुर, सकलडीहा, कमालपुर के व्यापारियों ने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए मांगों पर शीघ्र विचार किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि बलुआ सैदपुर राजमार्ग अभी निर्माणाधीन है। इसपर बड़ी गाड़ियों का आवागमन होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसे देखते हुए जनहित में निर्माणाधीन राजमार्ग पर बड़ी गाडियों का आवागमन बंद किया जाए। यह भी पढ़ें- भारी वाहनों पर रोक के लिए व्यापार मंडल ने सौंपा पत्रक कहा कि कुछ दिनों पूर्व व्यापार मण्डल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.