दरभंगा, अप्रैल 22 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिले की मौलिक समस्याओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में प्रगति लाने के लिए सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के साथ उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर योजनाओं की विंदुवार समीक्षा की। सांसद ने जिले में जल संकट का स्थाई समाधान, ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी सहायता, निर्माणाधीन दरभंगा एम्स, दरभंगा में पटना हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, दरभंगा में बंद पड़े सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू करने, दरभंगा में औद्योगिक बोर्ड की स्थापना, दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, लनामिवि के दूरस्थ शिक्षा केंद्र को शीघ्र शुरू करने तथा दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों...