फतेहपुर, अप्रैल 4 -- धाता। नगर पंचायत कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन योगा स्पेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। नगर के संजय सिंह, शेखर सिंह, प्रवीण सिंह, मुकेश सिंह, अजीत सिंह, डेविड सिंह, पप्पू सिंह आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में खराब ईंट, बालू और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। यदि इसी प्रकार की सामग्री का उपयोग जारी रहा तो यह निर्माण ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा। बताया कि यह योगा स्पेस नगर के लोगों के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां रोज सुबह-शाम योगासन, प्राणायाम और व्यायाम किया जाएगा। ऐसे में कमजोर निर्माण लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन ...