हापुड़, जून 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर स्थित ग्राम हरनाथपुर कोटा में निर्माणाधीन मैरिज होम में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी भानु प्रताप ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर कोटा में उनके मैरिज होम का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर एक कमरे में सीमेंट, जेनरेटर, केबल व अन्य निर्माण सामग्री रखी हुई थी। आरोप है कि 19 और 20 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखा जेनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर उसके अंदर का सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने बताया था कि चोर इ...