वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड के तहत निर्माणाधीन सिद्धगिरिबाग-औरंगाबाद मार्ग का रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल कुमार सिंह से पेयजल पाइप लाइन बिछाने की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 600 मीटर पाइप लाइन बिछा दी गई। महीने के अंत तक 400 मीटर और बिछाई जाएगी। उन्होंने चीफ इंजीनियर आरके सिंह को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि सीएम ग्रिड योजना सरकार की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्टों में शामिल है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया। उन्हें आश्वस्त किया कि काम जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.