शाहजहांपुर, जून 23 -- पुवायां। समुलिया में माता बगलामुखी मंदिर के संस्थापक रोहित मुनि महाराज के गुरु भाई एवं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कीटगंज कृष्णा नगर, इलाहाबाद के महंत बंसीदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गांव समुलिया में मां बगलामुखी मंदिर के संस्थापक रोहित मुनि महाराज ने महंत बंसीदास महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत बंसीदास महाराज ने भक्तों को धर्म, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंदिर संस्थापक रोहित मुनि, जय प्रकाश, उमेश शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संतों के आशीर्वाद से धन्य हुए भक्त, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...