मेरठ, जून 13 -- मवाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन मस्जिद का लेंटर शनिवार को अचानक गिर गया। घटना के समय जोरदार आवाज हुई, जिससे पास-पड़ोस के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मोहल्ले में भारी खलबली मची रही और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। नई बस्ती मोहल्ले में 122 वर्ग गज भूमि पर बन रही मेहंदी मस्जिद का लेंटर गिर गया। बुधवार को कस्बे के ही एक ठेकेदार से सेट्रिंग लगवाई गई थी, लेकिन बारिश के चलते दो दिन तक लेंटर नहीं डाला जा सका। शनिवार को लेंटर डालने की तैयारी के दौरान राजमिस्त्री ने ठेकेदार को सेट्रिंग दोबारा जांचने के लिए फोन किया था।राजमिस्त्री के मुताबिक सेट्रिंग ठेकेदार ने खुद सेट्रिंग की पूरी जिम्मेदारी ले ली और लेंटर डालने के निर्देश दे दिए। राजमिस्त्री ने लगभग सुबह 11 बजे ...