देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित निर्माणाधीन मकान से कीमती सामान चोरी हो गया। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मीना गुरुंग पत्नी हरका गुरुंग निवासी तपोवन रोड, लेन तीन ने तहरीर दी। बताया कि बीते 27 अप्रैल को उनके निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर, ग्लाइंडर मशीन, वाइब्रेटर मशीन, गैंती, बिजली का तार और अन्य बिजली के उपकरण चोरी हुए। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.