सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से लगभग सात लाख रुपये के बिजली उपकरण और तांबे के पाइप चोरी हो गए हैं। यह घटना पंचोपीरन स्थित एक भवन में हुई, जहां पांच अज्ञात चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। चोरों ने भवन से कीमती बिजली उपकरण और एयर कंडीशनर (एसी) की वायरिंग के तांबे के पाइप चुरा लिए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पूर्व उपमंत्री डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी का यह भवन पंचोपीरन में सुलतानपुर हेल्थ क्लब के पास निर्माणाधीन है। सोमवार, 27 अप्रैल की सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचा, तब चोरी का पता चला। भवन स्वामी के अनुसार, चोरों ने दो मंजिलों पर लगे एसी के कॉपर पाइप, कॉपर वायर और अन्य महंगे बिजली उपकरण चुराए हैं। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.