निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 29 -- कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 23 सरिया और वैगनआर कार बरामद की है। पवन विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की मालकिन गीता देवी ने पुलिस को बताया था कि उनके मकान से कटे हुए सरिए चोरी हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो युवक कार में सरिया लादकर ले जाते दिखाई दिए। कार नंबर के आधार पर रविवार रात पवन विहार पानी टंकी के पास घेराबंदी कर पुलिस ने शशि प्रताप सिंह और बबलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। कार से चोरी के 23 सरिया बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.