बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। शहर के पुराना कस्बा निवासी राहुल चौहान ने बताया कि वह परशुराम इंक्लेव में मकान का निर्माण करा रहा है। जिसमें पत्थर लगाए जाने के साथ ही बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा है। बताया कि सोमवार की रात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से 20 बंडल वायरिंग व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसे घटना का पता मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचने के बाद चला। जिसके बाद उसने कोतवाली पर तहरीर देते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.