बागपत, नवम्बर 13 -- नगर की बसंत विहार कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की बसंत बिहार कालोनी के रहने वाले रोहित ने बताया कि उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। उनके पड़ोस के रहने वाले रामकुमार का भी नया मकान बन रहा है। दोनो घरों में प्रयोग होने वाले निर्माण सामाग्री उनके घर के अंदर रखी हुई थी। देर रात चोरों ने उनके घर में घुसकर सारा सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय वह मकान पर पहुंचे तो बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। बताया कि मकान से लाखों की कीमत का सामान चोरी हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.