निर्माणाधीन मकान से फिटिंग के तार और तांबे के पाइप चोरी
रुडकी, मई 22 -- मंगलौर, संवाददाता। एक निर्माणाधीन मकान में चोरों ने कीमती बिजली की फिटिंग के तार, एसी के तांबे के पाइप और स्टील की टोटियां उखाड़ लीं। पीड़ित ठेकेदार ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ठेकेदार लोकेश कुमार निवासी ग्राम नलहेड़ा थाना नकुड़, सहारनपुर ने बताया कि वह मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत हुंडई कार शोरूम के पास स्थित एक कॉलोनी में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसमें बीती 18 मई की रात को अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.