गढ़वा, फरवरी 25 -- चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। नसरुद्दीन अंसारी के नवनिर्मित मकान में काम कर रही महिला मजदूर राजपति कुंवर (पति स्वर्गीय मनोज सिंह) की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। इस संबंध मजदूर अवधेश कुमार रवि, उदय कोरवा व अन्य मजदूरों बताया कि नसरुद्दीन अंसारी का मकान बन रहा है। रोज की तरह राजपति निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर छत ढलाई से पहले सेंटरिंग के प्लाई में टेप लगा रही थी। उसी दौरान उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे नीचे पक्की फर्श पर जा गिरी। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक ने तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घ...