सहारनपुर, मई 30 -- पुवांरका। जनता रोड चक हरेटी निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र हरिराम ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात गांव में उसके निर्माणाधीन मकान से चोर गेट का ताला तोड़कर बिजली के तारों के चार मंडल, टुल्लू पंप की मोटर व एग्जास्ट फैन चोरी कर ले गए। सतेंद्र ने पुलिस से चोरी की घटना का राजफाश करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...