मेरठ, मार्च 16 -- शास्त्रीनगर के आरटीओ रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से दो युवकों को चोरी करते पकड़ लिया। लोगों ने उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दोनों से पूछताछ कर रही है। शास्त्रीनगर आरटीओ रोड निवासी शफीकुद्दीन ने बताया कि उसके मकान का निर्माण चल रहा है। घर में बिजली व रंगाई पुताई का सामान रखा था। शनिवार शाम दो युवक बाइक से आए और घर में घुसकर फिटिंग किए गए तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों आरोपी पड़ोसी मुदस्सिर के निर्माणाधीन मकान में भी घुस गए। यहां से भी तार काटकर व अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी दौरान उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। चोरों के नाम अंकुश उर्फ काला निवासी सूरजमल और हिमांशु उर्फ मोनू निवासी कसेरू बक्सर गंगानगर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.