लखनऊ, फरवरी 27 -- आशियाना में एक निर्माणाधीन मकान में तीन दिन पहले घुसे चोरों ने बिजली के तार और मशीनें चोरी कर ली। चोरी की यह घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सेक्टर एम-वन निवासी नितिन सिंह का दूसरा मकान इलाके में ही सेक्टर के वन में है। पीड़ित ने बताया कि बीते 23 फरवरी की रात करीब पौने दो बजे चार चोर उनके निर्माणाधीन मकान में घुसे। चोरोंने मकान में लगे बिजली के तार और वहां रखी कई मशीनें चोरी कर ले गए। जब पीड़ित अगली सुबह मकान गए तो वहां देखा कि बिजली के तार और मशीनें गायब थी। पीड़िता ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। उसमें चोर निमार्णधीन मकान से तार और मशीनें ले जाते दिखे। पीड़ित ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर र...