कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। चकेरी में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से कारपेंटर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजन शव लेकर सीधा निर्माणाधीन मकान पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, लेकिन उससे पहले मकान मालिक ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर जैसे-तैसे शांत कराया। मूलरूप से कन्नौज के काजीपुरा निवासी 46 वर्षीय कारपेंटर विजय शर्मा अहिरवां पटेलनगर में किराए पर कमरा लेकर परिवार समेत रह रहे थे। परिवार में पत्नी पूजादेवी व दो बच्चे आर्यन व छवि हैं। पूजा के अनुसार, मंगलवार को पति इलाके में एक मंजिला निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। राशन लेकर लौटने के दौरान उसी मकान की नाली में पति के बेसुध पड़े होने की जानकारी मिली। आनन-फानन में इलाकाई लोगों की मदद से पास के निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.