निर्माणाधीन मकान से गिरकर वेल्डिंग कारीगर की मौत
कानपुर, मई 16 -- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे वेल्डिंग कारीगर की गिरकर मौत हो गई। बेनाझाबर निवासी 32 वर्षीय मजदूर मो. सैफ मकान में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। शनिवार शाम को वह काम करते वक्त गिरकर घायल हो गए। साथी मजदूर उन्हें उर्सला ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन ने लापरवाही की आरोप लगाया। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.