बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के दीक्षित कॉलोनी में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान से एक क्विंटल सरिया व रिंग चोरी हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दीक्षित कॉलोनी निकट पुरानी कचेहरी निवासी दिनेश मिश्र ने बताया कि पुराना मकान है। इसके बगल नए मकान का निर्माण कराया जा रहा है। नए मकान में करीब एक क्विंटल कटिंग सरिया व रिंग रखा था, जो मंगलवार की रात करीब तीन बजे चोरी हो गया है। मकान से 10 दिन पहले टुल्लू पंप भी चोरी हुआ था। दोनों चोरी की घटनाएं मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...