निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक पर हमला, हालत गंभीर
फतेहपुर, जून 2 -- जोनिहा। चौकी क्षेत्र के हसनपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में सो रहे एक युवक पर सोमवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी शिव सिंह पुत्र अरविंद सिंह सोमवार रात में अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। आरोप है कि देर रात अज्ञात लोग दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस आए और युवक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके हाथ और गले में रस्सी बांध कर मारपीट की। कुछ दूरी पर सो रहे बड़े भाई बृजेंद्र ने कराहने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो देखा कि शिव सिंह के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके हाथ-पैर व गला रस्सियों से बंधा हुआ था। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रस्सियां खोलकर युवक गंभीर हालत में सीएचसी बिन्दकी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.