सहारनपुर, जून 5 -- देवबंद। क्षेत्र के रणखंडी रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच को कार्रवाई आरंभ कर दी। ईस्सरपुर गांव निवासी समय सिंह (50) रणखंडी मार्ग स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में बन रहे एक मकान में मजदूरी का कार्य कर रहा था। दोपहर में राजमिस्त्री निकट ही स्थित अपने घर पर भोजन करने के लिए चला गया। जबकि समय सिंह वहीं बैठकर दोपहर का खाना खाने लगा। कुछ देर बाद मिस्त्री वापस आया तो समय सिंह जमीन पर पड़ा मिला। इस दौरान चिकित्सक को बुलाकर समय सिंह को दिखाया गया तो जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस समय सिंह की मौत की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में ग...