निर्माणाधीन मकान में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, मई 22 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के दुंदरिया करंजटोली निवासी 75 वर्षीय सीमोन सिमोन लकड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सीमोन लकड़ा घर से निकले थे। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में जाकर उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। यह भी पढ़ें- धनसोईं में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने बताया कि सीमोन लकड़ा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.