निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट से बेलदार की मौत
फिरोजाबाद, मई 13 -- उत्तर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट से बेलदार अचेत होकर गिर पड़ा। ठेकेदार और मकान स्वामी उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यनगर निवासी 55 वर्षीय शेर सिंह पुत्र मान सिंह बेलदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को वह नगला पान सहाय में ठेकेदार ब्रजेश के साथ निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। ब्रजेश चिनाई कर रहा था और शेर सिंह सीमेंट और बालू का मसाला बना रहा था। परिसर में ग्रांडर की केबिल पड़ी थी। उसी दौरान करंट लगने से शेर सिंह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर ठेकेदार, मकान स्वामी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना होने के बारे में जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.