इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में तीन मंजिला मकान में लेंटर डालने के दौरान मजदूर के ऊपर अचानक बल्ली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास बुधवार सुबह एक तीन मंजिला मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। भवन में लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान कटेखेड़ा सराय भूपत निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश कुमार पुत्र राम प्रकाश मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक ऊपर से एक भारी बल्ली दुर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.