निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
उन्नाव, मई 29 -- अचलगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ताजपुर नौबस्ता गांव के रहनेवाले युवक का शव गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीचे उतरवा कर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।ताजपुर नौबस्ता गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश पुत्र सदासुख लोधी गांव के समीप स्थिति आरा मशीन पर मजदूरी करता था। बुधवार रात भोजन के बाद निर्माणाधीन घर में सोने चला गया। गुरुवार सुबह पत्नी निशा सोकर उठी तो पति राजेश दिखाई नहीं दिया,तब वह घर के अंदर पहुंची तो वहां पति राजेश का शव घर के अंदर लगे एक बांस पर रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला। यह देख कोहराम मच गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी अनिल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी व द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.