देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी की घटना का गुरुवार को खुलासा कर दिया। एसओ रायपुर संजीत कुमार के अनुसार बीती 28 अप्रैल को तपोवन मार्ग निवासी मीना गुरुंग ने उनके निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर, ग्लैंडर मशीन, बिजली के तार और अन्य सामान चोरी का केस दर्ज कराया। गुरुवार को पुलिस टीम ने गुरुद्वारा रोड रायपुर के पास से भोला नदाफ उर्फ दिलशाद (19 वर्ष) निवासी बिहारी बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से सीतामढ़ी, बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वाइब्रेटर मशीन, एक ग्लैंडर, एक हरे रंग की मोटर और तीन बंडल तांबे के तार बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दु...