फतेहपुर, मई 6 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के पौली गांव में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पौली गांव निवासी मुस्ताक अली के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। मकान की छत पर रखे लोहे के टीन के ऊपर से बिजली की केबल गुजर रही थी। इसी दौरान केबल के संपर्क में आने से लोहे के पाइप में करंट उतर आया। मुस्ताक अली की बेटी असिफा बानो ने अनजाने में पाइप को छू लिया, जिससे वह झुलसकर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद करवाई और एंबुलेंस से किशोरी को हरदो अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- मां ने अपने पुत्र की मौत का जिम्मेवार मकान मालिक और बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.