फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। मिलकिया दलेलगंज में निर्माणाधीन मकान तेज धमाके के साथ गिर गया इससे आस पास के घर हिल गए। ग्रामीण घरों के बाहर निकल आये। सोमवार को पीड़ित ग्रामीण ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। कहा कि निर्माण दुकानदार ने घटिया सामग्री दे दी जिसके चलते यह घटना हुयी। रविवार को यहां विनय समेत दो लोग घायल हो गये थे। छज्जा गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया था। पटिया खोलते समय छज्जा गिर गया था। इसको लेकर दुकानदार से शिकायत की गयी थी। शाम होते होते मकान की दीवारें भी अचानक भरभराकर गिर गयीं जिससे मौके पर भगदड़ मच गयी। गृह स्वामी का कहना है कि घटिया सामग्री के कारण निर्माणाधीन मकान गिरा है जिससे उसे दो लाख का नुकसान हो गया है। इसमें कार्रवाई की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...