अलीगढ़, मई 6 -- लोधा, हिन्दुस्तान संवाद। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर इलाके में सोमवार को निर्माणाधीन पर काम कर रहे ठेकेदार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चांद बाग कॉलोनी निवासी हुसैन अली (30) पुत्र लियाकत अली जलालपुर क्षेत्र की सीता एन्कलेव कॉलोनी में ठेकेदारी का कार्य कर रहा था। सोमवार को निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत इसी बीच वहां से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। ...