फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- थाना उत्तर क्षेत्र में ऊपरी मंजिल पर लेंटर डाले जाने के दौरान निर्माणाधीन भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गया। हादसे में मकान बालिक की मासूम बेटी की मौत हो गई। वहीं मकान मालिक सहित 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। अमरदीप स्कूल के पीछे ककरऊ निवासी अशोक कुमार पुत्र जयवीर द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 1500 फुट में निचली मंजिल बन तैयार हो गई थी। अब दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। शुक्रवार को ऊपर छत पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक दोपहर तीन बजे करीब लेंटर भरभरा कर गिरा तो निचली मंजिल की दीवारें भी फट गईं तथा पूरा मकान जमींदोज हो गया। ऊपर छत पर मौजूद मजदूर भी लेंटर के साथ नीचे आए तो आसपास मौजूद मकान मालिक के परिवार के लोग भी चपेट में आ गई। हादसे की खबर मिलने पर कई थानों की पुलिस एवं नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.