निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी बाइक चोरी, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 10 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रेमा गांव में निर्माणाधीन मकान के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 5 जून की रात वह अपने निर्माणाधीन मकान पर छत का कार्य करा रहे थे और बाइक मकान के सामने खड़ी थी। रात करीब एक बजे सोने के बाद सुबह 5:30 बजे उठे तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.