फिरोजाबाद, जून 7 -- मटसेना थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक निर्माणाधीन मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। नारखी थाना के गांव रतौली निवासी 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र दामोदर राजमिस्त्री था। वह अपने फुफेरे भाई 30 वर्षीय संजू पुत्र किशनलाल निवासी गाजीगढ़ी थाना रजावली के साथ मटसेना के गांव सैंगई में मकान की चिनाई कर रहा था। शनिवार रात दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान नानपी-पीथनी के बीच मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन मकान की दीवार में जा घुसी और दोनों लोग खाई में गिर पड़े। हादसे में पु...