बुलंदशहर, मार्च 16 -- क्षेत्र के ग्राम चांदपुर पूठी में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम चांदपुर पूठी में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि मजदूर और ग्रामीण मकान के पास ही काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही वहां मौजूद पांच लोग मलबे की चपेट में आकर दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नगर के सामुदाय...