प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ते समय एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मझिगवां गांव निवासी 28 वर्षीय अतुल पांडेय पुत्र संजय पांडेय सोमवार शाम करीब छह बजे किसी काम से अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। जमीन पर गिरने से उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...