बुलंदशहर, जून 7 -- नगर क्षेत्र के शास्त्री पार्क के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक निर्माणाधीन भवन के कमरे का लेंटर डालते समय अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त काम कर रहे छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे सभी छह मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में दबे 6 मजदूर सुरक्षित निकालेनिर्माण कार्य का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र स्थित शास्त्री पार्क के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को एक कमरे पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक वह ताश के पत्तों की तरह गिर गया। मलबे में दबे मजदूर करणवीर सिंह, अरविंद, रवि और अशोक ने बताया कि जब लेंटर गिरा, तब उनके अलावा दो अन्य मजदूर भी कमरे में ही मौजूद थे। अचान...