मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव में बीती रात चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोर मोटर स्टार्टर, सीमेंट, पाइप सहित अन्य सामान उठा ले गए। मकान मालिक शेषमणि पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...