बस्ती, अप्रैल 2 -- महादेवा। लालगंज थानाक्षेत्र के पगार गांव में बुधवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उस पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंच गए। जानकारी के अनुसार पगार निवासी संजय के मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के मुख्य द्वार पर छज्जा डालने के बाद उस पर दीवार उठाई जा रही थी। बुधवार शाम करीब तीन बजे अचानक छज्जा सहित दीवार गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के साथ नीचे आ गिरे। घायलों में राज (16) निवासी पगार, राज मिस्त्री (40) तथा राजकुमार (45) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए कैली अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.